झबरेड़ा 6 जुलाई। हरिद्वार पुलिस मुख्यालय द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत झबरेड़ा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रविवार को गैर-जमानती वारंट के आरोपित विकेश निवासी नई मंडी, झबरेड़ा को दबोच लिया। पुलिस द्वारा आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल मुकेश तोमर शामिल रहे।





