Oplus_16908288
झबरेड़ा 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कोतवाली परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के दौरान कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक है तथा उनके द्वारा पुलिसकर्मियों को स्वच्छता, सद्भाव, सत्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रहित के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर लखनौता चौकी प्रभारी गंभीर तोमर, इकबालपुर चौकी प्रभारी नीरज रावत, एसएसआई मनोज गैरोला, प्रीति तोमर, मनोज कांबोज, सुनील, सुरेंद्र, मुकेश तोमर, बसंत, राजेंद्र सिंह, अंकित, प्रमोद आदि मौजूद रहे।





