झबरेड़ा 11 सितम्बर। ग्राम सैदपुरा में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की बैठक हुई। प्रदेश सचिव प्रदीप त्यागी ने कहा कि सरकार ने गन्ना कोल्हू संचालन के लिए एक अक्टूबर की तारीख तय कर किसानों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चीनी मिलों के दबाव में किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सामान्यत: 15 सितंबर के आसपास कोल्हू शुरू हो जाते हैं। किसानों पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों का विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब दिया जाएगा। उन्होंने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग भी की। बैठक में बॉबी त्यागी, ईश्वर पाल, मुकेश कुमार, घनश्याम, बालेश्वर, नीरज कुमार, राजेश कुमार, रोहित कुमार, प्रमोद कुमार व शमशाद अली आदि मौजूद रहे।





