Oplus_16908288
झबरेड़ा 10 सितम्बर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर गुरुवार को कोतवाली झबरेड़ा परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह सहित पुलिस कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।पुलिसकर्मियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान को याद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि पंडित पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही देश के प्रशासन और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और देशहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर एसएसआई सत्येंद्र सिंह भंडारी, गिरीश चौहान, प्रीति तोमर,मनोज कांबोज ,राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र ,मुकेश तोमर सहित समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।





