झबरेड़ा 23 मई। झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर ग्राम लाठरदेवा हूण के पास स्थित नहर से पुलिस ने एक करीब 40 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला। शव कई दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है और शिनाख्त के प्रयास जारी है।





