झबरेड़ा 23 मई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर लंबे समय से परेशान करने और छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

झबरेडा कोतवाली क्षेत्र के गांव सढोली निवासी युवती का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। कई बार सामाजिक तौर पर और खुद मना करने के बावजूद आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपित युवक को कोतवाली बुलाया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। पूछताछ और जांच के बाद आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





