Oplus_16908288
झबरेड़ा 23 मई। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जनहित में कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को नगर पंचायत झबरेड़ा की अध्यक्ष ने एक सराहनीय पहल की। उन्होंने झबरेड़ा के पीठ बाजार में आने वाले दुकानदारों और आम जनता को गर्मी से राहत दिलाने के लिए अस्थाई रूप से शुद्ध और ठंडे पेयजल की व्यवस्था कराई।

कस्बा झबरेडा में शनिवार को लगने वाले इस पीठ बाजार में आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में छोटे व्यापारी और खरीदार पहुँचते हैं। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल था। इस समस्या को भांपते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बाजार परिसर में तुरंत ठंडे पानी के टैंकर और अस्थाई प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की। किरण चौधरी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों और अपने हक की कमाई के लिए धूप में बैठे छोटे दुकानदारों को प्यास से बचाना हमारा पहला कर्तव्य है। नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। ठंडे और शुद्ध पानी की व्यवस्था होने से पीठ बाजार के तमाम दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और खरीदारी करने आए स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय व्यापारियों ने अध्यक्ष किरण चौधरी की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगर पंचायत के कई कर्मचारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।





