झबरेड़ा 15 सितम्बर। कोतवाली झबरेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोरी के लापता होने की सूचना मिली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।





