झबरेड़ा 17 जून। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट नगर मंडल झबरेड़ा पहुंचे। बुधवार को दौरे के दौरान उन्होंने लाठरदेवा हुण स्थित श्रीगणपति मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके उपरांत उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक हरिदास, पूर्व प्रमुख राजीव राठौर और वर्तमान प्रधान सढोली व ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सर्वेश चौधरी और जिला पंचायत सदस्य चौधरी अंशुल कुमार के निवास पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत व सहयोग के लिए तहे दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।





