Oplus_16908288
झबरेड़ा 1 अक्टुबर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर की कस्बा स्थित इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गुरुवार को चौ भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद रक्तदान के संबंध में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिताओं में स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे विद्यार्थियों में रक्तदान के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। उप कार्यक्रम अधिकारी ओम पाल सिंह ने रक्तदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने रक्त निर्माण, शरीर में रक्त की आवश्यकता तथा रक्तदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कैप्टन सुशील आर्य ने भी रक्तदान को महादान बताते हुए इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने रक्त व रक्तदान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं लखन शर्मा, दीपाशी, गरिमा, विशाल सूर्यांश, वैभव ,गार्गी, पायल, मीनाक्षी, कन्हैया, जुनैद, गौरव ,अनुभव ,राधिका आदि सहित शिक्षकों एवं एनएसएस से जुड़े सदस्य की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयंसेवियों ने अपने विचार भी रखे।





