झबरेड़ा 2 अक्टूबर। शराब के नशे में सड़क पर खड़े होकर राहगीरों से गाली-गलौज और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया।

कोतवाली प्रभारी सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अकबरपुर फाजिलपुर निवासी अमन कुमार शराब के नशे में गांव की सड़क पर खड़ा होकर आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा है और हंगामा कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अमन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस ने अमन कुमार के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।





