झबरेड़ा 29 अप्रैल। झबरेड़ा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो फरार आरोपितो को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से चोरी किया गया गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया गया है।

झबरेडा थाना क्षेत्र के ग्राम लाठरदेवा हुन निवासी जोगेंद्र सिंह ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से एक गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी हो गया है। पीड़ित ने गाँव के ही युवकों पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की। पुलिस ने शक के आधार पर गाँव के निवासी रोशन को 28 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तथा उसके साथी अंकुर और ओम कुमार के ठिकानों पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपित ओम कुमार के घर से चोरी किया गया गैस सिलेंडर,नगद 28000 रूपये,आभूषण गले का सेट,कान के झुमके,केविल तार बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही और चालान प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितो को न्यायालय में पेश किया गया है।





