Oplus_19005440
झबरेडा 29 मई। क्षेत्र के गांव स्थित एक स्कूल परिसर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल महाकुंभ में क्षेत्र के 20 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

कस्बा झबरेड़ा क्षेत्र के गांव डेलना स्थित विद्यावती पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वधान में वी.पी.एस. ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा गेम्स एंड ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक, झबरेड़ा वीरेंद्र जाती व पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी द्वारा रिबन काटकर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन तकनीक, आत्मरक्षा के कौशल और शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच विद्यावती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विभिन्न भार वर्गों में शानदार जीत दर्ज कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। खेल की गरिमा को बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बाल खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नितेश पंवार, लोकेश पंवार, योगेश पंवार, ग्राम प्रधान जय सिंह, नन्द सिंह, अर्जुन सिंह चौहान और डॉ. राज सिंह सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथियो ने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि ताइक्वांडो जैसे खेल बच्चों में अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना भी पैदा करते हैं। सभी अतिथियों ने विजेता और प्रतिभागी बच्चों की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधक चौधरी लाहोर सिंह पंवार ने कार्यक्रम के सफल समापन पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य प्रवीण अग्रवाल ने प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आगंतुक अतिथियों, रेफरी टीम, शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों का उत्साह बढ़ाने आए अभिभावकों का सहृदय आभार व्यक्त किया।





