Oplus_16908288
झबरेड़ा, 18 सितंबर। मंगलौर स्थित राष्ट्रीय नेहरू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-14 व अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।

प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, वालीबाल और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। एथलेटिक्स में 60, 100, 200, 600, 1500 व 3000 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती और विशिष्ट अतिथि नारसन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कवीन्द्र चौधरी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजकों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि खेलों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। कवीन्द्र चौधरी ने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मंच संचालन अरुण कुमार खरे ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में वेदांश प्रथम, युद्धवीर द्वितीय और मोहम्मद उमर तृतीय रहे। अंडर-19 की 200 मीटर दौड़ में सागर प्रथम, प्रिंस द्वितीय और वंश तृतीय रहे। 1500 मीटर में अंशुल प्रथम, वंश द्वितीय और शुभ वत्स तृतीय रहे।अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में सागर ने प्रथम, प्रिंस ने द्वितीय और वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी 100 मीटर स्पर्धा में आयुष प्रथम, उदय द्वितीय और अनुभव सिंह तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ में अंशुल प्रथम, वंश द्वितीय और विभूद तृतीय रहे। अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ में वेदांश प्रथम, कृष्ण द्वितीय और हिमांशी तृतीय रहे। अंडर-14 बालक कबड्डी में तांसीपुर प्रथम, पनियाला द्वितीय और लाठरदेवा हुण तृतीय रहा। अंडर-19 कबड्डी में लाठरदेवा हुण ने प्रथम और तांसीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इस दौरान चंद्रशेखर भट्ट, विक्रांत चौधरी, महिपाल, राहुल शर्मा, पवन राना, शोएब, रजनीश कुमार, मंजू, सुमित, राजीव कुमार, इजहार अहमद, राजवीर, पुलकित लोहान, कुशलजीत सिंह, अरविंद चौधरी, मनीष काकरान, प्रीति सैनी और आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।





