Oplus_16908288
झबरेड़ा 24 जुलाई। कस्बा स्थित स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया और सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को शपथ दिलाई गई।

कस्बा झबरेड़ा स्थित एम्बिशन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह प्रातःकालीन सभा के दौरान बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भावना का बीजारोपण करना रहा। समारोह के दौरान स्कूल के प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार, निदेशक सोनम रॉस एवं प्रधानाचार्या पूजा सत्संगी ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया। नवगठित छात्र परिषद के प्रमुख पदाधिकारी हेड बॉय सक्षम,हेड गर्ल सना,वाइस हेड बॉय दीपांशु,वाइस हेड गर्ल किंजल,डिसिप्लिन इंचार्ज अहमद एवं ईशु,स्पोर्ट्स कैप्टन अभय एवं मानसी को बनाया गया। हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन में नेहरू हाउस से लक्ष्य सैनी कैप्टन, आयशा वाइस कैप्टन,पटेल हाउस से शगुन कैप्टन, अनिक सैनी वाइस कैप्टन,गांधी हाउस से कनिष कैप्टन,गौरव वाइस कैप्टन,टैगोर हाउस से लक्ष्य अवाना कैप्टन, लवी पंवार वाइस कैप्टन बने। इसके अतिरिक्त, स्टूडेंट काउंसिल के ‘सुपर स्क्वाड’ में अरुष, मानवी, वैष्णवी, खुश, ज़ैद, आर्यन, दीपांशु एवं विकल्प को शामिल किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के मूल्यों, अनुशासन और गरिमा को बनाए रखते हुए अपने पदों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करने की शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने सभी छात्र नेताओं को बधाई देते हुए उन्हें एक अनुकरणीय लीडर बनने और सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा नई छात्र परिषद को उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।





