Oplus_16908288
झबरेडा 24 जुलाई। उत्तराखंड किसान मोर्चा द्वारा किसानों और युवाओं से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों को लेकर क्षेत्र के गांव में एक महत्वपूर्ण किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महा पंचायत में किसानों और युवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

उत्तराखंड किसान मोर्चा द्वारा किसानों और युवाओं से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों को लेकर 26 जुलाई को क्षेत्र के गांव मानकपुर आदमपुर में एक महत्वपूर्ण किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत चौधरी राजपाल सिंह के आवास पर दोपहर 1:00 बजे शुरू होगी। महापंचायत में जिले भर से उत्तराखंड किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों को अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया गया है।महापंचायत में इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों के लंबे समय से अटके गन्ना भुगतान की जल्द से जल्द निकासी की मांग रखी जाएगी। दिल्ली आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आवाज उठाई जाएगी। कृषि नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली देने और स्मार्ट मीटर नीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। घरेलू बिजली कनेक्शनों से सरचार्ज पूरी तरह माफ करने की मांग की जाएगी।संगठन के किसान नेताओं ने अपील करते हुए कहा है कि किसान और युवा अपनी आवाज बुलंद करने और अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए अपील की जा रही है।





