Oplus_19005440
झबरेड़ा 31 मई। क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशाल फ्री स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल एण्ड हार्ट केयर रुड़की के सौजन्य से सूर्या एकेडमी स्कूल, गुरुकुल नारसन रोड, झबरेड़ा में संचालित किया गया।

रविवार को दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल एण्ड हार्ट केयर रुड़की के सौजन्य से सूर्या एकेडमी स्कूल, गुरुकुल नारसन रोड, झबरेड़ा में संचालित किया गया। शिविर के मुख्य आयोजक सूर्या एकेडमी स्कूल के प्रबन्धक इसम सिंह चौहान,पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह तथा वर्तमान कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती द्वारा फ्री स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर अपनी बीमारियों की जांच कराई।जन-कल्याणकारी शिविर में आए सभी डॉक्टरों द्वारा मरीजों की बीमारियों का मुफ्त परामर्श दिया गया। शिविर में आने वाले मरीजों को जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयाँ बांटी गईं।मरीजों की ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जाँच बिल्कुल मुफ्त की गई। हृदय रोग और गुर्दे से संबंधित अन्य बड़ी जाँचों पर अस्पताल की तरफ से 50% का विशेष डिस्काउंट देने की घोषणा की गई। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेष तौर पर दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए मुफ्त इलाज और डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसका लाभ क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोग उठा सकते हैं। निशुल्क शिविर के दौरान कल 103 मरीजों की जांच की गई जिन में से 30 मरीजों की ईसीजी व 8 मरीज का ब्लड टेस्ट किया गया।मरीजों की जांच के लिए देश-विदेश के प्रसिद्ध और अनुभवी डॉक्टर जनरल मेडिसिन डॉ रविंद्र कुमार,जनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कशिश सचदेवा,ऑर्थोपेडिक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत,आँख रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता,स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शीतल द्वारा सेवा दी गई। शिविर में भारत चौहान,राजकुमार चौरसिया, रेखा ठाकुर, परनीता श्रीवास्तव,कीर्ति यादव, विनीत कुमार, कन्हैया केशरी,हरीश नेगी,रजनीश कुमार,आदेश त्यागी और मोहित शामिल रहे, जिन्होंने मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर जाँच तक की व्यवस्था में सहयोग किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह तथा वर्तमान कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल और सूर्या एकेडमी स्कूल के इस संयुक्त प्रयास काफी सराहनीय है और कहा कि ऐसे कैंपों से ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को समय पर सही इलाज मिल पाता है।





