नारसन 12 मई। जनगणना-2027 के अंतर्गत ‘भवन गणना व मकान सूचीकरण’ का कार्य रिकॉर्ड समय में पूर्ण करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रुड़की व चार्ज जनगणना अधिकारी, नारसन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को तहसील नारसन में जनगणना- 2027 का कार्य को सबसे पहले और सटीक रूप से पूर्ण करने के लिए टीम को सम्मानित किया गया। प्रगणक योगेश कुमार, आस मोहम्मद,प्रवीण कुमार, पंकज कुमार, मनोज कुमार एवं विजय कुमार एवं सुपरवाइजर अशोक कुमार चौधरी एवं मनोज कुमार टीम भावना और तकनीकी चुनौतियों पर विजय सम्मान समारोह के दौरान सुपरवाइजर अशोक कुमार चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कार्य के दौरान कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके प्रगणकों ने हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि ग्राम टिकोला कला में टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सभी ने मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त किया। अधिकारियों ने भी सुपरवाइजर द्वारा अपने प्रगणकों को दिए गए पूर्ण सहयोग की सराहना की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और नारसन की इस टीम ने अपनी कार्यकुशलता से एक मिसाल पेश की है। उन्होंने विशेष रूप से चार्ज जनगणना अधिकारी युसूफ अली को भी सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि तकनीकी बाधाओं के बावजूद समय से पूर्व कार्य पूर्ण करना टीम के समर्पण को दर्शाता है। अन्य कार्मिकों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पंकज राजपूत, संदीप कुमार, विश्वजीत, नईम सहित तहसील प्रशासन के कई अन्य कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





