झबरेड़ा 15 मई। क्षेत्र के गांव स्थित असाही ऑटो ग्लास फैक्ट्री गेट के बाहर शुक्रवार को तीसरे दिन भी फैक्ट्री कर्मचारीयो द्वारा वेतन बढ़ाने को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन जारी रहा।

झबरेड़ा मंगलौर मार्ग पर ग्राम लाठरदेवा हुण के पास स्थित असाई ऑटो ग्लास फैक्ट्री के बाहर फैक्ट्री कर्मचारीयो द्वारा तीसरे दिन शुक्रवार को भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रखा। फैक्ट्री कर्मचारीयो का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान से भी काफी कम वेतन उन्हें दिया जा रहा है। फैक्ट्री प्रबंधन लगातार उनका शोषण कर रहा है। फैक्ट्री प्रबंधन से कई बार अपनी मांगों को लेकर वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन उनकी कोई बात सुनने व मानने को तैयार नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान नहीं दिया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार द्वारा तय किए गए नियम के अनुसार ही कर्मचारियों को वेतन व अन्य सुविधाएं फैक्ट्री प्रबंधन को देने को लेकर ही वार्ता की गई है ।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर ही मौजूद रहे।





