झबरेड़ा 20 जून। थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में झगड़ रहे दो युवकों को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितो के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

शुक्रवार को ग्राम कोटवाल आलमपुर में दो युवक आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया और शांत रहने की हिदायत दी। इसके बावजूद दोनों युवक शांत होने को तैयार नहीं हुए और लगातार हंगामा करते रहे।माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों आरोपित रक्षक निवासी ग्राम बूडपुर नूरपुर, कोतवाली झबरेड़ा, जिला हरिद्वार,निखिल निवासी ग्राम बूडपुर नूरपुर, कोतवाली झबरेड़ा, जिला हरिद्वार को हिरासत में लेकर थाने लाया गया तथा संबंधित धाराओं में चालान करते हुए न्यायालय में पेश किए गए हैं। पुलिस टीम में अतिरिक्त उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल विकास कुमार होमगार्ड अंकित शामिल थे।





