झबरेड़ा 19 अप्रैल। पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम फरार अपराधियों की तलाश में सक्रिय है। इसी कड़ी में शनिवार की देर रात्रि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम टिकोला कला थाना मंगलौर में दबिश दी। पुलिस ने वहां से अंकित को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित अंकित के खिलाफ न्यायालय में एक मुकदमा विचाराधीन है, जिसमें वह काफी समय से पेश नहीं हो रहा था। बार-बार नोटिस के बाद भी न्यायालय में उपस्थित न होने पर न्यायालय ने उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने आरोपित अंकित को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को संबंधित वैधानिक कार्यवाही पूरी कीं। इसके पश्चात उसका चालान कर उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





