Oplus_19005440
झबरेड़ा, 25 अगस्त। कस्बा झबरेड़ा क्षेत्र के खेतों में एक नीलगाय संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने नीलगाय को पड़ा देखा तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी।

मंगलवार को कस्बा झबरेडा क्षेत्र के खेतों में नील गाय के संदिग्ध परिस्थितियों में शव की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम में शामिल योगेश, संदीप आदि कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नीलगाय के शव का निरीक्षण किया और उसकी स्थिति की जांच की। जांच के दौरान नीलगाय के मृत होने की पुष्टि हुई। वन विभाग की टीम ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद नीलगाय के शव को नियमानुसार मौके पर आवश्यक साधन उपलब्ध न होने पर नगर पंचायत झबरेड़ा की मदद से गाय के शव को टेंपो में रखकर साथ ले गए। नीलगाय की मौत किन परिस्थितियों में हुई, हालांकि, वन विभाग की ओर से मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं की गई है। वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार मामले में आवश्यक जांच की जा रही है। मौत के कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।





