झबरेडा 22 मई। झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इकबालपुर चौकी पुलिस ने जंगल में स्थित एक कमरे से रंगरलिया करते हुए एक महिला और पुरुष को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने पुरुष का पुलिस एक्ट में चालान किया है, जबकि महिला को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

इकबालपुर चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस को ग्राम सुनेहटी के एक ग्रामीण द्वारा सूचना दी गई थी कि गांव के ही एक खेत में स्थित खेत में बने कमरे में एक महिला और पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद हैं और अनैतिक काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर चौकी आई, जहां उनसे गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान बिजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम गागालेहड़ी, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में बताई है। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित बिजेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। वहीं, पकड़ी गई महिला को भविष्य के लिए सख्त हिदायत और चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया है।क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





