झबरेड़ा 18 अप्रैल। कस्बे में स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर शनिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। एक सप्ताह पहले सिलेंडर बुक कराने के बावजूद आपूर्ति न होने से नाराज सैकड़ों लोग एजेंसी कार्यालय पर जमा हुए। भारी भीड़ के बीच अधिकांश उपभोक्ताओं को मायूस होकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।झबरेड़ा स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर कस्बे के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों की निर्भरता है। भक्तोंवाली, शीतलपुर, खड़खड़ी, लोदीवाला, साबतवाली, खजूरी, डेलना, कोटवाल, आलमपुर, कुशालीपुर, लाठरदेवा हुण और सढ़ोली जैसे गांवों के लगभग 50,000 लोग इसी एक एजेंसी से जुड़े हुए हैं। गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता राशिद, मुस्तफा, बालू अहमद, जयवीर, फैजान अली, राजेश, बाबूराम, विक्रम सिंह और शरीफ अहमद आदि ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि हमने एक हफ्ता पहले ही गैस सिलेंडर बुक कर दिया था। नियमतः सिलेंडर घर पहुंचना चाहिए था, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति नहीं हुई। अब जब हम खुद एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, तब भी हमें खाली हाथ लौटाया जा रहा है। सिलेंडर की बुकिंग होने के बावजूद वितरण न होने का मामला अब अधिकारियों तक पहुंच गया है। इस संबंध में नोडल अधिकारी हर्षवर्धन रावत ने संज्ञान लेते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है। यदि उपभोक्ताओं ने एक सप्ताह पहले बुकिंग कराई है और उन्हें सिलेंडर नहीं मिला है, तो इसकी विस्तृत जांच की जाएगी और लापरवाही मिलने पर उचित कार्रवाई होगी।


झबरेड़ा 18 अप्रैल। कस्बे में स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर शनिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। एक सप्ताह पहले सिलेंडर बुक कराने के बावजूद आपूर्ति न होने से नाराज सैकड़ों लोग एजेंसी कार्यालय पर जमा हुए। भारी भीड़ के बीच अधिकांश उपभोक्ताओं को मायूस होकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
झबरेड़ा स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर कस्बे के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों की निर्भरता है। भक्तोंवाली, शीतलपुर, खड़खड़ी, लोदीवाला, साबतवाली, खजूरी, डेलना, कोटवाल, आलमपुर, कुशालीपुर, लाठरदेवा हुण और सढ़ोली जैसे गांवों के लगभग 50,000 लोग इसी एक एजेंसी से जुड़े हुए हैं। गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता राशिद, मुस्तफा, बालू अहमद, जयवीर, फैजान अली, राजेश, बाबूराम, विक्रम सिंह और शरीफ अहमद आदि ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि हमने एक हफ्ता पहले ही गैस सिलेंडर बुक कर दिया था। नियमतः सिलेंडर घर पहुंचना चाहिए था, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति नहीं हुई। अब जब हम खुद एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, तब भी हमें खाली हाथ लौटाया जा रहा है। सिलेंडर की बुकिंग होने के बावजूद वितरण न होने का मामला अब अधिकारियों तक पहुंच गया है। इस संबंध में नोडल अधिकारी हर्षवर्धन रावत ने संज्ञान लेते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है। यदि उपभोक्ताओं ने एक सप्ताह पहले बुकिंग कराई है और उन्हें सिलेंडर नहीं मिला है, तो इसकी विस्तृत जांच की जाएगी और लापरवाही मिलने पर उचित कार्रवाई होगी।




