Oplus_16908288
झबरेड़ा 26 जुलाई। क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर अपने ही भाइयों से उलझना और शांति व्यवस्था भंग करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया गया है।

रविवार को कस्बा झबरेड़ा में जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान एक युवक काफी आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज व झगड़े पर उतारू हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची झबरेड़ा पुलिस टीम ने युवक को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और लगातार शांति व्यवस्था भंग करता रहा। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपित युवक गौरव निवासी ग्राम झबरेड़ा, कोतवाली झबरेड़ा, जिला हरिद्वार को संबंधित धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया। और थाने लाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल विकास कुमार एवं कांस्टेबल मुकेश तोमर मौजूद थे।





