Oplus_16908288
झबरेड़ा, 8 सितंबर। भगवान जाहरवीर गोगाजी महाराज के मंदिर में आयोजित कीर्तन एवं मेले का भाजपा नेता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर जाहरवीर गोगाजी महाराज का आशीर्वाद लिया।

भाजपा नेता अमीलाल वाल्मीकि ने कहा कि भगवान जाहरवीर गोगाजी की गाथा प्राचीन काल से ही श्रद्धा और आस्था के साथ गाई जाती रही है। हरिद्वार सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में जाहरवीर गोगाजी महाराज के अनेक मंदिर स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं।उन्होंने कहा कि जाहरवीर गोगाजी महाराज के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। श्रद्धालु सच्चे मन से उनकी पूजा कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। भिस्तीपुर के मंदिर में आयोजित कीर्तन के दौरान जाहरवीर गोगाजी महाराज की गाथा का वर्णन किया गया। इसके साथ ही मेले में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धार्मिक आयोजन में भाग लिया।इस अवसर पर विजेंद्र सिंह, रामकुमार कश्यप, राज सिंह, विषम सिंह, रतन सिंह, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।





