Oplus_16908288
झबरेड़ा 8 सितम्बर। रुड़की स्थित बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित 31वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप, हरिद्वार में एंबिशन पब्लिक स्कूल झबरेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के ताइक्वांडो कोच न ने बताया कि विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 30 किग्रा वर्ग में वेदांशी, 50 किग्रा वर्ग में अयान तथा 90 किग्रा वर्ग में समद ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 40 किग्रा वर्ग में शिवांश, 45 किग्रा में रूद्र व जयसी तथा 55 किग्रा में अनिक ने रजत पदक जीते। वहीं 35 किग्रा वर्ग में आयुषी व आराध्य, 50 किग्रा में पीयूष, अर्नव, अग्नि, प्रतीक व यश तथा 55 किग्रा वर्ग में मनस्वी व अजीम ने कांस्य पदक प्राप्त किए। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विश्वास सिंह पंवार, डायरेक्टर सोनम रॉस पंवार एवं प्रधानाचार्या ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और कोच रोबिन सैनी के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।





