Oplus_19005440
झबरेड़ा 17 अगस्त। आज़ाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को क्षेत्र में भव्य ‘सामाजिक न्याय तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय की मांग को बुलंद करना रहा। यात्रा ने विभिन्न गांवों से होते हुए कस्बे में प्रवेश किया और प्रमुख चौराहों से गुजरी।

सोमवार को सामाजिक न्याय तिरंगा यात्रा ग्राम रहीमपुर से आरंभ हुई। इसके बाद यह यात्रा ग्राम पनियाला, पनियाली, लाठरदेवा शेख, अकबरपुर झोझा और झबरेड़ी जैसे प्रमुख गांवों से होते हुए झबरेड़ा कस्बे में पहुंची। कस्बे में यह यात्रा रविदास मंदिर और शिव चौक से होती हुई अमर जवान चौक और अंत में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाई गई तथा अर्पित किए गए क्या चीज है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में आज पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार भटक रहे हैं, और यह स्थिति पूरी तरह से सरकार की नाकामी को दर्शाती है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और छात्र-छात्राओं द्वारा दिए जा रहे धरने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं उस प्रदर्शन में शामिल रहे हैं। सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकार और न्याय मांगने से नहीं मिलते, बल्कि उनके लिए संघर्ष करना पड़ता है और खुद को समर्पित करना होता है। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर हमें उंगली की ताकत देकर गए हैं जिसे चाहे कुर्सी पर बैठा दो और जिसे चाहे कुर्सी से उतार दो। उन्होंने कहा कि उनको यहां के नेताओं द्वारा निमंत्रण दिया गया कि कौन है चंद्रशेखर उसी निमंत्रण पर में आज झबरेड़ा विधानसभा में पहुंचा हूं। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में महक सिंह के नाम की घोषणा की। उन्होंने जनता से अपील की कि क्षेत्र के विकास और न्याय की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए महक सिंह को विधानसभा में भेजना जरूरी है, जिससे उनके भी हाथ मजबूत हो सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और किसी से भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी महक सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे चौबीस घंटे क्षेत्र की सेवा के लिए तत्पर हैं और अपने कार्यकर्ताओं के लिए अपना सब कुछ समर्पित करने को तैयार हैं। कार्यक्रम के दौरान आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कुमार, आहत श्याम, सुशील पाटिल, डॉ. परवेज अख्तर, महात्मा रोहित कुमार, ईमान उल हक, जावेद अहमद, जमशेद, मुनव्वर हुसैन, सोमवीर, ललित कुमार, कमल सिंह, फूल सिंह, शमशाद अहमद और कमल पाल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





