झबरेड़ा 23 मई। कस्बे के अमर जवान चौक के पास सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय अशरफ अली को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार दो युवक मौके से फरार हो गए। घायल को कस्बे के ही एक निजी डॉक्टर के यहाँ भर्ती कराया गया है।घटना से नाराज कस्बा वासियों यशवीर सिंह, डॉ. जोध सिंह, बिट्टू चौधरी, इसरार ,अमित ,पप्पी,सोनू आदि ने कोतवाली प्रभारी से शिव चौक और अमर जवान चौक पर पुलिस तैनात करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर 1 बजे स्कूलों की छुट्टी के समय और शाम 6 से 8 बजे भारी भीड़ के दौरान कुछ युवक लापरवाही से तेज बाइक चलाते हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई और व्यस्त समय में चौराहों पर पुलिस ड्यूटी लगाने की मांग की है।





