झबरेड़ा 10 मई। दो युवकों द्वारा पार्टी करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पार्टी करने को लेकर हुए विवाद में दो युवक आपस में भिड़ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम भक्तोंवाली निवासी सुरेंद्र झबरेड़ा इकबालपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अपने साथियों के साथ पार्टी कर रहे थे पार्टी करने के दौरान पार्टी में मौजूद अमन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहांसुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों में गाली गलौज होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए, मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि दोनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए रुड़की स्थित सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।





