झबरेड़ा 3 मई। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

झबरेडा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को ग्राम बूडपुर नूरपुर में रोबिन नामक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से हो-हल्ला कर रहा था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया और शांत रहने की हिदायत दी, लेकिन वह नहीं माना और लगातार विवाद की स्थिति उत्पन्न करता रहा। आरोपित के व्यवहार को देखते हुए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।





