Oplus_16908288
झबरेड़ा 14 सितम्बर। हिंदी दिवस के अवसर पर एंबिशन पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हिंदी के लिए अवसर या अभिशाप?” रखा गया। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में मानवी, रिद्धिमा, सना, लक्ष्य, जैद और रिया ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव और हिंदी भाषा के साथ उसके बदलते संबंधों पर तर्कपूर्ण ढंग से अपने विचार रखे। पक्ष में लक्ष्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में जैद प्रथम रहे। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, तार्किक सोच और प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति गर्व की भावना रखने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। निदेशक सोनम रॉस पंवार ने कहा कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग भाषा एवं संस्कृति को मजबूत करने के लिए विवेकपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, अभिव्यक्ति का आत्मविश्वास और समसामयिक विषयों पर तार्किक ढंग से विचार रखने की क्षमता विकसित करने का संदेश दिया गया।





