Oplus_16908288
झबरेडा 25 मई। कस्बा स्थित राजकीय कॉलेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाफल सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।


कस्बा झबरेड़ा स्थित ‘पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज’ में सोमवार को प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने सभी मेधावी छात्राओं की पीठ थपथपाते हुए उनकी हौसला अफजाई की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने बताया कि परीक्षा में छात्राओं का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। छात्राओं ने कड़ी मेहनत के दम पर बेहतरीन सफलता हासिल की है। सम्मानित होने वाली छात्राओं में कक्षा 12वीं की सम्मानित छात्राएं 75% से अधिक अंक लाने वाली मानशी, अंशिका सैनी, एकता, परी मित्तल, कनिका मित्तल, तानिया, अनुश्री, राधिका, खुशनसीब और सना रही। कक्षा 10वीं की सम्मानित छात्राएं 75% से अधिक अंक लाने वाली अमना, अल्फीजा, छवि सैनी, वैष्णवी सैनी, मिस्बा, आरजू सैनी, अलीशा, एकता, विजया, जीनत और अक्षरा रही।प्रधानाचार्य ने कहा छात्राओं की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और विद्यालय के शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी ये छात्राएं इसी तरह विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन करती रहेंगी। समारोह के दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ और अन्य छात्राएं भी मौजूद रहीं, जिन्होंने तालियां बजाकर मेधावी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।





