झबरेड़ा 25 जुलाई। झबरेडा मंगलोर मार्ग स्थित एक फार्म हाउस किसान चौक पर इकट्ठे हुए कांग्रेसियों द्वारा जंतर मंतर नई दिल्ली में नीट पेपर लीक हुए मामले में धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं के समर्थन में मसाल जुलूस निकाला गया। मसाल जुलूस देव फार्म हाउस किसान चौक से शुरू होकर अमर जवान चौक पर समापन हुआ।

नीट पेपर लीक हुए मामले में नई दिल्ली जंतर मंतर पर छात्रों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ कई दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है छात्रों के समर्थन में शनिवार शाम कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति के नेतृत्व में कस्बे में मसाल जुलूस निकाला गया। मसाल जुलूस देव फार्म हाउस किसान चौक से शुरू होकर शिव चौक होता हुआ अमर जवान चौक पर समापन हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों पर लगातार अत्याचार कर रही है। दिल्ली में धरनारत छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई जा रही है जो गलत है ।केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफा दिया गया है यह छात्रों की जीत है। इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गौरव चौधरी राहुल सैनी रिजवान अली गुलाब चौधरी राजीव चौधरी मुकेश कुमार शमशाद अली जमशेद अली पवन कुमार नरेश कुमार सत्तार अली फरमान अली कुंवर पाल आदि उपस्थित रहे।





