Oplus_16908288
झबरेड़ा 13 मई। क्षेत्र के ग्राम के पास स्थित असाई ऑटो ग्लास फैक्ट्री के गेट के बाहर वेतन बढ़ाये जाने के साथ-साथ अन्य मांगों को लेकर फैक्ट्री कर्मचारीयो द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

झबरेड़ा मंगलौर मार्ग ग्राम लाठरदेवा हुण के पास स्थित असाही ग्लास ऑटो फैक्ट्री के गेट के बाहर फैक्ट्री कर्मचारीयो द्वारा बुधवार को फैक्ट्री का काम बंद करने के बाद ललित कुमार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर फैक्ट्री अधिकारी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की धमकी देते हैं। सरकार द्वारा जो वेतन तय किया गया है उसके अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। जो वेतन दिया जा रहा है उसमे से भी कुछ पैसे बाद में देने के नाम पर काट लिए जाते हैं। उनके द्वारा फैक्ट्री से नॉन इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट मांगा गया। जो फैक्ट्री अधिकारी देने को तैयार नहीं है। धरना प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मौके पर पहुंचे तथा कर्मचारियों से बात की उनका कहना है कि शीघ्र ही धरना प्रदर्शन समाप्त करने के लिए फैक्ट्री अधिकारीयो तथा कर्मचारियों से बात की गई है। शीघ्र प्रदर्शन समाप्त किया जाएगा। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।





