झबरेड़ा 25 जून। क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार ने अदालत की शरण ली है। पीड़ित ने रूड़की के एसीजे न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत पत्र देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

ग्राम सुनेहटी आल्हापुर थाना झबरेड़ा, हरिद्वार निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि बीती 4 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे उनके पिता यशपाल सिंह किसी काम से गांव से लखनौता की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम शेरपुर खेलमऊ के सामने पहुंचे, तभी उत्तर प्रदेश के थाना पुरकाजी के ग्राम तुगलपुर निवासी सूरज ने अपनी मोटरसाइकिल को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया था। टक्कर इतनी भयानक थी कि यशपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत भूमानन्द अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें देहरादून के इन्द्रेश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे में बुजुर्ग का घुटना पूरी तरह खराब हो चुका है और वह अब चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। पीड़ित राजबीर सिंह का आरोप है कि पिता के इलाज के बाद वह 20 मार्च को झबरेड़ा थाने में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराने गए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने 8 अप्रैल 2026 को डाक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को भी पत्र भेजा, लेकिन उच्चाधिकारियों के स्तर से भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपित लगातार फोन कर रहा है, और हमने भी कई बार थाने और पुलिस से संपर्क किया, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर हमें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।पुलिस प्रशासन की इस कथित शिथिलता से परेशान होकर पीड़ित ने न्यायालय के समक्ष पत्र प्रस्तुत कर आरोपित सूरज के खिलाफ संबंधित थाने को मुकदमा दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने के आदेश पारित करने होने पे झगड़ा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।





