Oplus_16908288
झबरेड़ा 24 जुलाई। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वाधान में एनसीसी जूनियर डिवीजन की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भर्ती कार्यक्रम बटालियन के कर्नल जगदीश अलमिया एवं सीनियर ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर रवि कपूर के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया।

ग्राम लाठरदेवाहुण स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वाधान में एनसीसी जूनियर डिवीजन की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के सहयोगी एनसीसी अधिकारी सुशील कुमार द्वारा किया गया। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने में सेना के सूबेदार सुनील सिंह एवं हवलदार सुबोध कुमार ने महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई। भर्ती अभियान को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिसमें कुल 150 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक व मानसिक क्षमता का प्रदर्शन किया। भर्ती कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य एस.के. राठौर, बीना देवी, विपुल सालार, सूरजभान, अनीता रानी, प्रताप नारायण, मानसी, पंचराम चमोली, उस्मान एवं आलोक द्विवेदी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अलका रानी मौजूद रही। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी प्रधानाचार्य एस.के. राठौर ने एनसीसी बटालियन से आए सैन्य अधिकारियों, विद्यालय के सहयोगियों एवं भाग लेने वाले सभी उत्साही प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।





