Oplus_16908288
झबरेड़ा 26 मई। पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, झबरेड़ा में 12वीं पास छात्राओं के लिए “स्कूल के बाद, करियर संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला करियर सपोर्ट कार्यक्रम ‘करियरशाला’ शिक्षा विभाग हरिद्वार और अलोहोमोरा एजुकेशन फाउंडेशन की संयुक्त पहल के तहत हुए इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं को भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन देना हैं। इस दौरान छात्राओं को फैशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, पैरामेडिकल और आईटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के कोर्सेज, उनकी फीस और पात्रता के बारे में बताया गया। उच्च शिक्षा में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए विभिन्न स्कॉलरशिप और वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी साझा की गई।छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए डिग्री बनाम डिप्लोमा और 12वीं के बाद सही विकल्प चुनने जैसे जरूरी सवाल पूछे। कार्यक्रम का सफल संचालन करियरशाला के प्रोग्राम मैनेजर ज़ीशान ग़ज़ाली द्वारा किया गया, जिसमें स्कूल की करियरशाला शिक्षिका रचना का विशेष सहयोग रहा तथा कॉलेज के कक्षा 12 के समस्त छात्राएं मौजूद रही।





