Oplus_16908288
झबरेडा 14 जुलाई। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति’ के अंतर्गत 14 जुलाई को नारसन ब्लॉक में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी नारसन एवं ब्लॉक खेल समन्वयक के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी।

झबरेड़ा क्षेत्र के गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन, गुरुकुल नारसन, मोहम्मदपुर, मखदुमपुर, लखनौता, गाधारोना, मुंडलाना, ढंडेरा एवं लिब्बरहेड़ी संकुलों के विभिन्न विद्यालयों से आए होनहार खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों के शारीरिक कौशल को परखने के लिए विभिन्न इवेंट आयोजित किए गए, जिनमें प्रमख रूप से 30 मीटर फ्लाइंग रन,स्टैंडिंग ब्रॉड जंप,फारवर्ड बैंड एंड रीच,मेडिसिन बॉल थ्रो,600 मीटर दौड़,6×10 शटल रन रहे। ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तर पर चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को भविष्य में 1500 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर ने उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित यह योजना प्रदेश के युवाओं के खेल करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। यह पहल न केवल शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करती है, बल्कि खेल के क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले बच्चों के लिए आर्थिक संबल भी है। इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। आयोजन के दौरान आर्यव्रत चौधरी, भारतवीर सिंह मलिक, संजय आर्य, व्यायाम शिक्षक मनीष काकरान, सी आर सी ऋषिपाल, कुमारी नेहा परवीन, अरविंद कुमार, विपुल सालार, सुरेश प्रसाद, आलोक कुमार द्विवेदी, सौरभ कुमार, सतीश चंद, अरुण खरे, सोनिया सैनी, विवेक राठी, प्रीति सैनी, मंजूलता, हेमलता, सुरेश चंद, संजीव जटराणा, परमेंदर मलिक, दिनेश भल्ला, श्यामसिंह मलिक, वाजिद अली, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार एवं अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे। सभी के सहयोग और मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 15 जुलाई को प्रतियोगिता का समापन होगा, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।





