Oplus_16908288
देहरादून 3 मई। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और शिक्षकों के सशक्तिकरण के लिए ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 की प्रिंसिपल डॉ. सीमा भूषण को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें CBSE देहरादून ज्यूरिस्डिक्शन के तहत एक प्रभावी रिसोर्स पर्सन के रूप में उनके शानदार समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए विशेष पहचान मिली है।

शनिवार को डीपीएस DPS रानीपुर द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में डॉ. सीमा भूषण को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मनोज कुमार श्रीवास्तव डायरेक्टर, ट्रेनिंग यूनिट, CBSE और मनीष कुमार त्यागी जॉइंट डायरेक्टर एवं हेड, COE देहरादून के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। शिक्षण पद्धतियों में सुधार के लिए सराहनीय प्रयासडॉ. सीमा भूषण ने अपने प्रभावशाली ट्रेनिंग सेशन्स के माध्यम से टीचिंग प्रैक्टिस को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने एजुकेटर्स को आधुनिक और प्रोग्रेसिव अप्रोच के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में लगातार मदद की है। यह उपलब्धि डॉ. भूषण के नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता और उनके विजन को दर्शाती है। इस सम्मान पर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है। स्कूल प्रशासन ने इसे पूरी ‘ग्रीनवे कम्युनिटी’ के लिए गर्व और जश्न का पल बताते हुए डॉ. सीमा भूषण को हार्दिक बधाई दी है।





