झबरेड़ा 19 जून। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष, रायबरेली के सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।शुक्रवार को विधानसभा झबरेड़ा कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती के सढ़ोली गांव स्थित कार्यालय पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 56वां जन्मदिन पर केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र जाती ने राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे देश में लोकतंत्र और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह में मुख्य रूप से जोगिंदर सिंह, अब्दुल रहमान, मनोज कटारिया, प्रियांशु, नासिर, मुकेश, नीटू, अजय कुमार, रजनीश कुमार, अमित सैनी, गोल्डी और आलोक द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





