Oplus_16908288
झबरेड़ा 23 जुलाई। कस्बे में एक चमत्कारिक और खुशी भरा मामला सामने आया है, जहां एक 35 वर्षीय महिला ने एक साथ तीन जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। नवजात शिशुओं में दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है। डॉक्टरों की त्वरित देखरेख और कुशल मार्गदर्शन के चलते प्रसव पूरी तरह सुरक्षित रहा और जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ हैं।

कस्बा झबरेडा स्थित प्रज्ञा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिनारसी निवासी मोनिका देवी 35 वर्ष पत्नी अंकुश को दो दिन पूर्व प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला डॉक्टरों की विशेष टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि यह महिला की तीसरी डिलीवरी थी। एक साथ तीन बच्चों के सुरक्षित जन्म के बाद परिजनों में खुशी की लहर है। प्रसव कराने वाली विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में डॉ. बबीता चोपड़ा, डॉ. गरिमा गोयल और डॉ. प्रवीण सलार शामिल रहे।





