Oplus_16908288
झबरेडा 21 मई। क्षेत्र के ग्राम के दर्जनों किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली फीडर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। किसान लंबे समय से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, कम वोल्टेज और बिजली के रिवर्स फेज की समस्या से परेशान हैं।

कस्बा झबरेडा क्षेत्र के गांव झबरेड़ी कलां निवासी दर्जनों किसानों ने एक दिवसीय धरने के दौरान बिजली विभाग के एस.डी.ओ. रिजवान अली और जे.ई. मौके पर पहुंचे, जहां किसानों ने उनके समक्ष अपनी मांगें रखते हुए एक प्रस्ताव सौंपा।किसानों ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति के लिए एक फिक्स टाइम टेबल बनाया जाए। प्रस्ताव के अनुसार, सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक बिजली बंद रखी जाए, जबकि सुबह 5:00 से 8:00 बजे तक सुचारू रूप से बिजली दी जाए या स्थानीय आवश्यकता के अनुसार शेड्यूल तय हो। शाम के समय वोल्टेज बेहद कम हो जाता है, जिससे ट्यूबवेल और घर के उपकरण नहीं चल पाते। इसे तुरंत ठीक किया जाए। शाम के समय बिजली के उल्टे चक्कर आने की समस्या को बंद किया जाए, जिससे किसानों की मोटरें फूंकने का खतरा बना रहता है।बिजली अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द ही समय सारणी में सुधार करने व वोल्टेज की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया।





