Oplus_16908288
झबरेड़ा, 5 अक्टूबर। विद्युत चोरी और बकाया बिलों की वसूली को लेकर यूपीसीएल की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में खलबली मच गई।

सोमवार को यूपीसीएल की संयुक्त टीम ने ग्राम फाजिलपुर, धर्मपुर, पाडली गेंदा और खाताखेड़ी में घरों व प्रतिष्ठानों के विद्युत कनेक्शनों की जांच की। चेकिंग के दौरान टीम ने कई स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े। अधिकारियों ने विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। अभियान के दौरान टीम ने करीब 22 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। वहीं, विद्युत बकायेदारों को भी बकाया बिल जमा करने के लिए चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत चोरी रोकने और बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से विद्युत चोरी से बचने और समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है। संयुक्त टीम में एसडीओ झबरेड़ा मो. रिजवान, एसडीओ धनौरी अश्वनी सिंह, एसडीओ रामनगर ओमपाल, जेई देवेंद्र शर्मा, जेई जमल सिंह और जेई रोबिन शामिल रहे।





