Oplus_16908288
झबरेड़ा, 26 मई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को कस्बा स्थित एक फार्म हाउस में ‘सेवा संकल्प दिवस’ के अवसर पर एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 450 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और मुफ्त दवाइयां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। व्यक्ति के पास कितनी भी धन-दौलत क्यों न हो, यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो सब व्यर्थ है। भाजपा सरकार आयुष्मान योजना के तहत देशवासियों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज देकर उनके जीवन को सुरक्षित कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के देश के हर कोने में विकास कार्य करा रही हैंडॉ. मधु सिंह ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि जनता के इसी अटूट विश्वास के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक, लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में मजदूरों और किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। आज बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के खातों में सरकार द्वारा ₹1500 प्रतिमाह पेंशन भेजी जा रही है, जिससे गरीब परिवारों को बड़ा संबल मिला है। उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदान आंखों की जांच तथा शारीरिक जांच निशुल्क की गई जिसका लाभ लोगों ने उठाया। इस अवसर पर डॉक्टर जोध सिंह वर्मा,इंद्रेश मोती,मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी,चौधरी बिरम सिंह,अरविंद कुमार,मोहित कौशिक,सुधीर गुप्ता,यशवीर सिंह ,कुलदीप कुमार,सीटू सैनी आदि शामिल थे।


इस मौके पर डॉक्टर हर्ष दौलत का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी धर्म और समाज के क्षेत्रीय लोगों ने डॉ हर्ष के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।




