Oplus_16908288
झबरेडा 13 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।

कस्बा झबरेडा स्थित पीएम श्रीअटल उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का कुल परीक्षा परिणाम 96.4 प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षक वर्ग में भारी उत्साह है। कॉलेज से इस वर्ष कुल 56 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 55 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। कॉलेज के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम रहा कि 53 विद्यार्थी सम्मानजनक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। मात्र 2 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है, जबकि ‘अनिवार्य पुनरावृत्ति’ की श्रेणी में कोई भी छात्र नहीं रहा। 12 वी की परीक्षा में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। कॉलेज की मानसी ने 90.6% प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशिका सैनी ने 89.8% के साथ द्वितीय और एकता ने 87.8% प्राप्त कर तृतीय परी मित्तल ने 85.8% के साथ चतुर्थ कनिका मित्तल ने 84.8% के साथ पंचम स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रबंधन और प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने भी कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।





